फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव हरनागरपुर के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव हरनागरपुर के पास सड़क पर एक दावत का कार्यक्रम चल रहा था। इसके चलते वाहन दूसरी तरफ से गुजर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव सिंह (35) निवासी शाहआलमपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार साथी मुकेश दिवाकर और असलम निवासी करीमगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें