फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: निमोनिया से पीड़ित दो साल के बच्चे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिले में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित 52 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हुए निमोनिया से पीड़ित दो साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के निकट निवासी शिवम के दो वर्षीय पुत्र कुश को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की रात परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चे को अंतिम सांसों में लाया गया था। उपचार के दौरान दो वर्षीय कुश की मौत हो गई। दो साल के बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 625 मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ के पास कुल 80 मरीज पहुंचे। इनमें से 52 मरीज निमोनिया और बुखार से पीड़ित थे। दो बच्चों सहित चार मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। जबकि सात अन्य का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्चे को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें