मैनपुरी। जिल के बैडमिंटन खिलाड़ी अमर यादव और सौरभ कुमार का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। बुधवार की रात वे कर्नाटक में खेली जाने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना हुए। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कर्नाटक बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा छह फरवरी से नौ फरवरी तक कर्नाटक के बेल्लारी में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है। अमर यादव और सौरभ का इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में सीनियर वर्ग के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। संवाद