फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नमाज के लिए जा रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक को नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पढीना निवासी कमरुददीन ने बताया कि सुबह वह साइकिल से भोगांव स्थित ईदगाह नमाज के लिए जा रहा था। रास्ते में नगला हीरे निवासी शैतान सिंह ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य शिकायत गांव परतापुर निवासी मोहम्मद आसिफ ने की है। बताया कि वह ईद के त्योहार के लिए दूध लेने जा रहा था। नौरंगाबाद ठेका के पास गांव महौली खेड़ा निवासी सौरभ यादव ने गांव के संदीप और टिन्ना के साथ मिलकर रोक लिया। गालीगलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें