फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की समाधि पर गंगाजल का अभिषेक: इस कारण युवाओं ने लिया था संकल्प, नवरात्र में निकाली कांवड़ यात्रा

Wed, 29 Mar 2023 03:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवाओं ने अपना संकल्प पूरा करने को कांवड़ यात्रा निकाली। उन्होंने नेता जी मुलायम सिंह की समाधि पर गंगाजल का अभिषेक किया। इससे पहले नगर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
स्व. मुलायम सिंह की समाधि पर युवाओं ने गंगाजल का अभिषेक किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी गंगा जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे का स्वागत किया गया। यह जत्था समाजवादी पार्टी के संस्थापक, नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जलाभिषेक करेगा। इससे पहले उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जत्थे का स्वागत किया।  

विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह है। इसी को लेकर कुरावली क्षेत्र के राजेपुरा गांव के युवाओं ने कांवड़यात्रा निकाली। वह मंगलवार को गंगाजल लेकर करहल पहुंचे। 

युवाओं ने लिया था संकल्प 

दरअसल, युवाओं ने नवरात्र के दिनों में नेताजी की सैफई स्थित समाधि स्थल पर गंगाजल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का संकल्प लिया था। संकल्प को पूरा करने के लिए कांवड़ियों का जत्था गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। वहां से गंगा जल भरकर वापस मैनपुरी के लिए निकला। 

हल्दी चंदन का तिलक लगाकर हुआ स्वागत

करहल पहुंचने पर बिजली घर, किशनी चौराहा, चूना वाली गली, सब्जी मंडी, सुभाष गेट पीली कोठी, नगर पंचायत तिराहा पर हल्दी चंदन का तिलक लगाकर एवं फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। रामनरेश ने बताया कि नेताजी हमारे लिए भगवान की तरह हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, मुकेश यादव, सनी यादव, बरनाहल ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, धीरज यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें