मैनपुरी। शहर की एक कालोनी की रहने वाली युवती का भोगांव क्षेत्र के रहने वाले युवक ने चार माह तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती को घर ले आया और फिर परिजन के साथ मिल कर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने बताया कि करीब चार माह पहले वह माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए गई थी। वहां भोगांव क्षेत्र के गांव विनोदपुर के रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। दिल्ली ले गया और तीन माह अपने साथ रखा। इसके बाद गांव विनोदपुर ले आया। अब आरोपी व उसके परिजन दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया है।