फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर में आग लगने से जला पड़ा सामान। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर में दिवाली की रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। 20 लाख से अधिक के नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित शिवाजी नगर कालोनी निवासी ईंट भट्ठा स्वामी गिरीश बाबू सोमवार को दिवाली की रात पूजन करने के बाद परिजनों के साथ छत पर आतिशबाजी चलाने गए थे। करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आतिशबाजी के शोर व धुआं से परिजनों को तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया, तब गिरीश बाबू को जानकारी हुई।
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। यह आग बुझाने के लिए मिट्टी व पानी डालने लगे। आग बढ़ती जा रही थी। सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर दमकल के वाहन मौके पर आ गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। गृहस्वामी की मानें तो आग से करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कमरों की दीवारों और छत में आ गई दरार
शिवाजी नगर में सोमवार की रात भीषण आग से कमरों की दीवारों और छत में दरार पड़ गई। वहीं आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को धुआं के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग से महंगा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें