फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपाल पर हमला करने वाले छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। लालपुर सतनी के नगला सुमेर में 20 जुलाई को लेखपाल के साथ गालीगलौज व हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया।बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव नगला सुुमेर में 20 जुलाई को लेखपाल ब्रजेंद्र पांडेय गाटा संख्या 882 व 824 की सीमा निर्धारण के लिए गए थे। सीमा निकालने के लिए जरीब डाली ही थी, तभी गांव निवासी प्रदीप सिंह, गोरे लाल, राम बहादुर, नीलू, रंजीत और आदेश गाली-गलौज करने लगे। कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदीप और गोरे लाल ने लेखपाल की चोटी उखाड़ने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की थी। लेखपाल का आरोप है कि वह लोग पट्टेदार की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और कई बार कहने के बाद भी नहीं छोड़ रहे हैं। शिकायत के बाद एसडीएम अभिषेक कुमार ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपी जिनके विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें