फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मायके भेजने से मना किया महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तरौलिया में पति ने मायके भेजने से मना किया तो महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। खुदकुशी और आत्महत्या के आरोप के बीच मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव तरौलिया निवासी ओमवीर की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व सीता (30) के साथ हुई थी। मायके में बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, सीता कार्यक्रम के लिए मायके जाना चाहती थी। लेकिन पति द्वारा मना कर दिया गया। इसी बात से नाराज होकर सीता ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। खुदकुशी व हत्या के आरोप के बीच पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें