फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी महिला की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव राजपुरा निवासी एक महिला की तबीयत झोलाछाप के इलाज से बिगड़ गई। आनन फानन परिजन उसे आगरा ले गए। वहां महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी विनय कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी रागिनी की अचानक तबीयत खराब हुई। वह इलाज के लिए जसरऊ के रहने वाले एक झोलाछाप के पास ले गया। झोलाछाप द्वारा गलत दवा देने के बाद पत्नी की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इसके बाद रागिनी को आनन फानन में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद पत्नी की जान बच सकी। पीड़ित ने बताया कि कस्बा में जगह जगह झोलाछाप क्लीनिक खोल कर बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। लेकिन शायद विभाग को इस से कोई फर्क नहीं पकड़ा। पीड़ित ने झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें