फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चारागाह की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप

विज्ञापन
गांव नगला महानंद में चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटवाते एसडीएम प्रसून कश्यप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर क्षेत्र के गांव नगला महानंद में चारागाह की बंजर भूमि पर अवैध कब्जे पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। एसडीएम घिरोर प्रसून कश्यप ने राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध कब्जा हटवाया। गांव महानंद में 40 बीघा से अधिक चारागाह की जमीन है। इस पर करीबन डेढ़ दर्जन लोगों ने निर्माण कर लिया है। अवैध कब्जे की शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों से की जा रही थी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रसून कश्यप और तहसीलदार कमलेश कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण कर बनाए शौचालय, दीवारें, भूसा घर को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। बुलडोजर की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम प्रसून कश्यप ने कहा कि यदि किसी ने फिर से कब्जा करने की कोशिश की तो संबंधितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना औँछा, घिरोर और कुरावली की पुलिस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें