फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव, जायदाद बंटवारे को लेकर भाइयों से चल रहा था विवाद, पुलिस कर रही जांच

Wed, 05 Apr 2023 03:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक किसान का शव खेत में पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। खबर पाकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किसान का शव पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के घुटारा गांव की है। यहां मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए। यहां गांव के ही किसान रमेशचंद्र उर्फ फंटू (45) का शव खेत में लगे बकैना के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव में व परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बंटवारे को लेकर भाइयों से था विवाद

परिजनों ने बताया कि घरेलू बंटवारे को लेकर रमेश का अपने भाइयों से विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विदेश कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों व परिजन से बात करके जानकारी ली। शव को फंदे से उतरवाया। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई

मामले में रमेश के साले सूरज सिंह निवासी किशनी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें