घिरोर। शराब के नशे में देर शाम युवक ने कमरा बंद कर गमछा से छत के कुंदे पर फंदा लगा लिया। परिजनों ने कमरा बन्द देख खुलवाना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कमरा के गेट खोलकर उसे जिला अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कल्होर पुवा निवासी संदीप कुमार उम्र 36 वर्षीय ने ग्रामीणों के अनुसार शराब के नशे में शाम के समय कमरा बंद कर छत के कमरा में गमछा से फांसी लगा ली। जिसके बाद जानकारी होने पर परिजनो ने आनन फानन में कमरा का प्रयास कर गेट खोलकर उसे उपचार के लिऐ जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल है। वही संदीप कुमार के तीन संतान है। दो लड़की एक पुत्र है।