फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार की सुबह बिछिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मृतक एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर का रहने वाला था, वह नगला छेड़ी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि बिछिया रोड पर एक करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पहुंचे कर्मियों ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। जेब में मिले कागजात आदि के आधार पर मृतक की पहचान राय सिंह (55) निवासी गांव लालपुर अघार थाना एलाऊ के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह राय सिंह भोगांव स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पर बैठ कर दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें