फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मछली के दाने की बिल्टी पर कंटेनर में ले जाया जा रहा था संदिग्ध मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में शनिवार को एनएच-34 पर तरावादेव टोल प्लाजा पर पकड़े गए कंटेनर में मछली के दाने की बिल्टी पर संदिग्ध मीट ले जाया जा रहा था। जांच में ई-वे बिल भी फर्जी पाया है। इसके बाद थाने में तैनात एसएसआई ने फर्म, कंटेनर मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थाने में तैनात एसएसआई सुखवीर सिंह ने केस दर्ज कराया है। बताया कि शनिवार को एक सूचना पर तरावा देव टोल प्लाजा के पास छिबरामऊ की तरफ से मीट लदे एक कंटेनर के आने की सूचना मिली थी। कंटेनर को रोक कर जब तलाशी ली तो उसमें करीब 22 टन मीट पैकिंग में मिला। मीट सिलीगुढ़ी पश्चिम बंगाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। कंटेनर में मिले माल व बिल्टी में अंतर मिला। बिल्टी मछली के दाने की थी। जांच में ई-वे बिल भी फर्जी पाया गया। इस मामले में चालक हरिकांत सिंह निवासी बूटा पिंड थाना मॉडर्न टाउन जालंधर पंजाब, कंटेनर मालिक सौरभ व फर्म अंजुम एग्रो फूड तेलंगाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रतिबंधित मीट की आशंका के चलते सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें