फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल जाते समय छात्रा को शोहदा कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा को स्कूल आते जाते समय एक शोहदा परेशान करता है। छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसता है। समझाने पर वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा है। पुत्री जब स्कूल या बाजार जाती है तो आरोपी मोहित उर्फ नीरू रास्ता रोक कर अश्लील हरकत करता है। शोहदे की हरकत से पुत्री बेहद सहमी हुई है। जब आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। उसे व पुत्र को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें