फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अप्रैल से पीपीपी मोड पर शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अप्रैल से जिले में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल को शामिल कर मेडिकल कॉलेज का संचालन होगा।
विज्ञापन

पिछले एक साल से जिले में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए पहल चल रही है। शासन ने पीपीपी मोड पर जिले में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर जिला प्रशासन ने सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि अप्रैल से जिले में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि शासन ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल को समाहित कर मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिला प्रशासन ने इस पर मोहर लगा दी है। माना जा रहा है शीघ्र ही तीनों अस्पतालों को समाहित कर पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का संचालन होगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले मेडिकल कॉलेज में जिले के मरीजों को नि:शुल्क उपचार मिलेगा। मरीज के उपचार पर जो भी खर्चा आएगा उसे सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि ये एक अच्छी पहल है। जिले में डॉक्टरों की कमी चल रही है पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का संचालन होगा तो जिले के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

कक्षा संचालन के लिए जगह की तलाश जारी
दूसरी तरफ जिले में मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के निवास और कक्षा संचालन के लिए जगह की तलाश की जा रही है। पूर्व में बेवर में इसके लिए जगह चिह्नित की गई थी, लेकिन वहां बात नहीं बन सकी। अब करहल विधानसभा क्षेत्र में जगह की तलाश की जा रही है। शासन से मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भी आदेश जारी किए जा चुके हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों में मची खलबली
भले ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी पीपीपी मोड पर संचालित होने जा रहे मेडिकल कॉलेज की प्रशंसा कर रहे हों लेकिन अंदर की बात कुछ और ही है। जिले के तीन प्रमुख अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में तैनात अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का संचालन हुआ तो उन्हें यहां से हटना पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों ने तो अभी से मनचाही सीएचसी और पीएचसी पर जाने के लिए पहुंच बनाना भी शुरू कर दिया है।

वर्जन
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल को समाहित कर पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज संचालन का प्रस्ताव शासन से भेजा गया था। इस पर जिला प्रशासन ने सहमति दे दी है। शासन से संकेत मिले हैं कि नवीन सत्र में इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें