फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: मंदिर से गोलक और चांदी का छत्र चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 05 Jan 2024 12:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जीटी रोड स्थित महाराज जी बाबा मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से चांदी का छत्र और दानपात्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। 

 
विज्ञापन
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के क़ुरावली में जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा से बुधवार की रात चोरों ने चांदी का छत्र और दानपात्र में रखी नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुजरई में जीटी रोड स्थित मंदिर श्री महाराज जी बाबा को लेकर स्थानीय लोगों में अपार श्रद्धा है। बुधवार की रात चोर मंदिर में दाखिल हो गए। पहले दानपात्र को तोड़ कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। मंदिर में देवता के सिर पर लगे छत्र को भी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पूजा-अर्चन के लिए पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।

कुछ ही देर में मंदिर परिसर में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर पुजारी से जानकारी ली। परिसर से मंदिर से दान पात्र मिल गया। पुलिस से चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और छत्र बरामद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें