फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मथुरा को पराजित कर लखनऊ की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पूल बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में गोयल एकेडमी लखनऊ ने आरसीसी मथुरा को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लखनऊ के शिवम को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया। मथुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। बल्लेबाज फैजान ने नाबाद 38 और अभिनव ने 16 रन बनाए। लखनऊ के हसिम और सुफियान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर 126 रन बनाकर विजयश्री हासिल की। शिवम् ने 37, ओमकार ने 23 और सतेंद्र ने 17 रन बनाए। मथुरा के देवेश ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और असिफ रजा ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। इससे पहले वीर विक्रम चौहान शैंकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ के शिवम को राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की स्मृति में मैनऑफद मैच का पुरस्कार एमसीए सचिव बीडी शुक्ला और आलोक गुप्ता ने प्रदान किया।
मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, प्रमोद दुबे बाबा, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें