फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही रवैया अपना रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन शनिवार को विकासखंड कार्यालय जागीर पहुंचकर एडीओ को दिया। ज्ञापन में कहा कि लोकतंत्र की हत्या करके भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता मनमाने तरीके से समाप्त की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी विकासखंड जागीर के कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ के नहीं मिलने पर एडीओ को दिया। ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी के बीच क्या रिश्ता है और कब से रिश्ता है। अडाणी के पास मारीशस से आया 20 हजार करोड़ रुपये किसका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी बार सरकारी यात्राओं में गौतम अडाणी को अपने साथ ले गए हैं। विदेशों में गौतम अडाणी को कितने ठेके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलाए हैं। राहुल गांधी ने संसद में जब यही सवाल पूछे तो उनकी लोकसभा से सदस्यता समाप्त कराने की साजिश सरकार ने रची है। कैलाश उपाध्याय, मनोज शाक्य, हिमांशू शाक्य, श्विम शाक्य, बुद्धकीर्ति, अनिल शाक्य, कौशल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें