फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी कांग्रेस कमेटी का गठन, 60 पदाधिकारियों में 70 फीसदी ओबीसी-एससी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस ने जिला कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से जारी 60 पदाधिकारियों की सूची में जातिगत और लैंगिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस नई कमेटी में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जारी सूची के अनुसार नवगठित जिला कमेटी में एक कोषाध्यक्ष, 16 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और 23 सचिव नामित किए गए हैं। कुल 60 पदाधिकारियों में से 13 महिलाएं शामिल हैं, जो कुल संख्या का लगभग 21 फीसदी है। यह पार्टी की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जातिगत प्रतिनिधित्व की बात करें तो कांग्रेस ने 70 फीसदी पद ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग के पदाधिकारियों को दिए हैं। इसके अतिरिक्त सूची में 17 फीसदी मुस्लिम पदाधिकारी भी शामिल हैं, जो अल्पसंख्यक समुदाय को महत्व देने का संकेत हैं। कमेटी में एक ईसाई समुदाय के सदस्य को भी स्थान दिया गया है। यह गठन आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रही है। नई टीम के साथ, कांग्रेस मैनपुरी में अपनी पकड़ मजबूत करने और जन-जन तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें