फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालिका वधू बनने से बची किशोरी, रुकवाया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के फेरती गांव की एक किशोरी बृहस्पतिवार को बालिका वधू बनने से बच गई। गांव के एक व्यक्ति ने चाइल्डलाइन को सूचना दी। मौके पर गई टीम ने दस्तावेज जांच में दुल्हन की आयु 17 वर्ष 6 माह पाई। तुरंत विवाह को रुकवाया गया और किशोरी को माता-पिता सुपुर्द किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी राज रामनाथ सिंह ने बताया कि चाइल्डलाइन की टीम को बृहस्पतिवार शाम को फेरती गांव में एक नाबालिग के बाल विवाह की सूचना मिली थी। थाना औंछा पुलिस के साथ टीम गांव गई। वहां जांच में पता लगा कि शादी जसराना रोड स्थित एक मैरिज होम में हो रही है। टीम वहां गई। शादी को रुकवाते हुए किशोरी के दस्तावेजों की जांच की। हाईस्कूल की मार्कशीट में किशोरी 17.6 वर्ष की पाई गई। टीम ने माता-पिता को कड़ी हिदायत दी कि बेटी की उम्र 18 वर्ष होने तक उसकी शादी न कराई जाए। वहीं, शिकोहाबाद से आए बराती पक्ष के लोगों को भी बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी गई। बरात वापस लौट गई। टीम में चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार, सदस्य वेद प्रकाश शुक्ला, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा और थाना औंछा के एसआई रामचरण अपनी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें