फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: छात्रा की पर्सनल डायरी खोल सकती है अहम राज ! मनोवैज्ञानिकों की टीम ने शुरू की जांच 

Thu, 17 Mar 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने  छात्रा की पर्सनल डायरी से सुराग तलाशने के लिए दिल्ली के मनोवैज्ञानिकों का सहारा लिया है।    
विज्ञापन
एसआईटी का कैंप ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में खुलासे को लेकर एसआईटी अब मनोवैज्ञानिकों का सहारा ले रही है। दिल्ली से वैज्ञानिकों की एक टीम मंगलवार को मैनपुरी पहुंची। टीम ने छात्रा की पर्सनल डायरी का अवलोकन शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक डायरी पढ़कर छात्रा की मनोदशा का आंकलन करेंगे।

एसआईटी कर रही जांच

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित मौत और दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी जांच कर रही है। अभी तक छात्रा की मौत के कारण के तौर पर तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को दोषी मानते हुए जेल भेजा चुका है। अपराधी तक पहुंचने के लिए एसआईटी अब मनोवैज्ञानिकों का सहारा ले रही है। 

कैंप कार्यालय पहुंची मनोवैज्ञानिकों की टीम

मंगलवार को दिल्ली से मनोवैज्ञानिकों की एक टीम एसआईटी के कैंप कार्यालय पहुंची। टीम में पांच लोग शामिल हैं। ये लोग छात्रा द्वारा लिखी गई पर्सनल डायरी को पढ़कर उसकी मनोदशा का आंकलन करेंगे। वैज्ञानिक यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि जिस समय डायरी लिखी गई, उस समय छात्रा की मानसिक स्थिति सामान्य थी या वह मानसिक रूप से परेशान थी। मनोवैज्ञानिकों की टीम द्वारा किए गए अवलोकन की रिपोर्ट आने के बाद ही शायद एसआईटी को कोई रास्ता मिल सके।

करीब डेढ़ सौ लोगों के हो चुके हैं टेस्ट

एसआईटी दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डेढ़ सौ के करीब लोगों का टेस्ट करा चुकी है। करीब चार सौ से अधिक लोगों के कॉल डिटेल ट्रेस किए गए हैं। करीब 500 से अधिक संदिग्धों के डीएनए जांच कराई जा चुकी है। वहीं 160 से अधिक के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जा चुके हैं। 27 संदिग्धों की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट भी एसआईटी द्वारा अब तक कराए जा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक इस मामले में खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें