फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: महिला का बैग छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछिया रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम पैदल जा रही एक महिला से बदमाश पर्स छीन ले गए। बदमाश लाल रंग की अपाचे पर सवार थे, महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश शहर की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास निवास कर रहीं रती देवी बृहस्पतिवार की शाम पुत्र के साथ बिछिया रोड पर स्थित मंदिर गईं थीं। देर शाम को वह कुछ दूर बेटे के साथ बाइक पर बैठीं, रेलिंग क्रॉसिंग के पास पुत्र को घर पहुंचने के लिए कहते हुए पैदल टहलते हुए आने की बात कही, बेटे के जाने के बाद रती घर की ओर जा रहीं थीं। तभी क्रॉसिंग के पास पीछे से आई एक लाल रंग की अपाचे सवार दो बदमाश पास आकर रुके। जब तक महिला कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर कंधे पर लटका बैग छीन लिया और शहर की ओर भाग निकले।
महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक बदमाश वहां से काफी दूर जा चुके थे। पीड़िता के अनुसार बैग में करीब तीन हजार की नकदी और मोबाइल रखा था। बेटे के आने के बाद महिला पुलिस से शिकायत करने की बात कहते हुए वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें