फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगथरा के पास ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत, आलू बेच कर लौट रहे थे घर

विज्ञापन
कप्तान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा(मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र में नगथरा के पास शुक्रवार की देर शाम किसान ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजर जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव तरिहा रामनगर निवासी कप्तान सिंह (55) शुक्रवार की सुबह गांव के शिवेंद्र उर्फ पप्पू के ट्रैक्टर में आलू लादकर छिबरामऊ मंडी बेचने गए थे। आलू बिक्री करने के बाद देर शाम वह घर लौटने लगे। कुसमरा चौकी क्षेत्र में नगथरा के पास कप्तान सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। चालक कुछ समझ पाता तब तक ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया था। हादसे के बाद कप्तान को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें