फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट,फिरोजाबाद को हराकर लखनऊ सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रहे महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पूल बी का पहला मैच खेला गया। मैच में लखनऊ ने फिरोजाबाद को 134 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ के विपराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29.4 ओवर में 204 रन बनाए। बल्लेबाज कुशाग्र ने 44, आयुष ने 32 और हिमांशू ने 31 रनों की पारी खेली। फिरोजाबाद के राहुल, विपुल और लकी ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद की पूरी टीम 14.2 ओवर में महज 70 रन ही बना सकी। फिरोजाबाद के एकमात्र बल्लेबाज साहसिल ने दहाई का आंकड़ा पार करते हुए 17 रन बनाए। लखनऊ के विपराज ने पांच और रहमान ने तीन विकेट लिए।
अंपायरिंग बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा, स्कोरिंग विक्की शुक्ला, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। मैच की शुरुआत में एसपीएस चौहान श्यामू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ के विपराज को लकी ठाकुर की स्मृति में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें