मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम को छह बजे तक अनवरत जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। मतदान को लेकर जिले को 28 जोन और 163 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 17 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए हैं। अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल और मतदाताओं का विवरण
| जिला |
विधानसभा क्षेत्र |
मतदान केंद्र |
मतदेय स्थल |
पुरुष मतदाता |
महिला मतदाता |
अन्य |
कुल मतदाता |
| मैनपुरी |
मैनपुरी सदर |
256 |
420 |
182655 |
157177 |
17 |
339849 |
| मैनपुरी |
भोगांव |
331 |
451 |
182512 |
156398 |
25 |
338935 |
| मैनपुरी |
किशनी |
330 |
410 |
165871 |
140501 |
11 |
306383 |
| मैनपुरी |
करहल |
352 |
475 |
199390 |
167652 |
6 |
367048 |
| इटावा |
जसवंत नगर |
339 |
483 |
209799 |
180916 |
18 |
390733 |
| कुल |
|
1608 |
2239 |
940227 |
802644 |
77 |
1742948 |
नोट: जसंवतनर के मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां इटावा प्रशासन द्वारा भेजी गई हैं।