फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बंदी के दिन कैंटीन पर बिक रही थी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। कस्बा स्थित एक शराब ठेका के पास बृहस्पतिवार को बंदी के दिन एक कैंटीन पर शराब बेची जा रही थी, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके पर माल बरामद किया। इसके साथ ही संचालक गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो लोग भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को शराब के ठेका बंद किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक इंटर कॉलेज के पास स्थित शराब ठेका के पास कैंटीन में शराब बेची जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां मौजूद दो लोग भाग गए।
पुलिस ने कैंटीन संचालक सोनू खां निवासी गांव केरावली को गिरफ्तार कर लिया। कैंटीन में तलाशी के दौरान 26 पेटी से अधिक शराब बरामद हुईं। साढ़े सात हजार से अधिक की नकदी भी पुलिस ने जब्त कर ली।
विज्ञापन

पूछताछ में सोनू ने पुलिस को बताया कि देशी शराब का ठेका नगला मुकुंद निवासी सियराम के नाम है, लेकिन उनके बुजुर्ग होने की वजह से लड़का बिजेंद्र ठेका का सारा काम देखता है। सेल्समैन आदित्य निवासी किशनी रोड है, यह लोग ही बंदी वाले दिन शराब बिकवा रहे थे। इसकी जानकारी अनुज्ञापी को भी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें