फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: छह साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छह साल की बच्ची के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। जानकारी होने के बाद परिजन की ओर से थाना में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची 26 अक्तूबर को घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी बिट्टे उर्फ अनुराग बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के चीखने पर आरोपी वहां से भाग गया।
उक्त घटना के बारे में बच्ची ने परिजन को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें