फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पति से परेशाम महिला बैंककर्मी, लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 10 Dec 2022 07:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पीड़िता बैंक में नौकरी करती है। थाने में दी तहरीर में उसने बताया है कि पति ने पत्थर उसके सिर में मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी गोकुलपुर निवासी एक महिला बैंककर्मी को पति परेशान कर रहा है, आए दिन उसकी पिटाई की जाती है। ज्यादतियों से तंग आकर शुक्रवार को पीड़िता ने तहरीर दी, आरोपी पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ये है मामला 

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पढ़ीना सलेमपुर निवासी अंजली अन्नार वर्तमान में थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में एक किराए के मकान में रह रहीं हैं, वह कस्बा स्थित भूमि विकास बैंक में कार्यरत हैं। शुक्रवार को थाना पहुंच कर बताया कि सुबह वह घर पर थी, तभी पति वहां आया और गलत इल्जाम लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पास ही रखा पत्थर उसके सिर में मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। मकान मालिक ने आकर उसे बचाया, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से की शिकायत

पीड़िता ने तहरीर देकर कहा कि वह पति की ज्यादतियों से तंग आ चुकी है। पुलिस से पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें