फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांस के मरीजों की लगातार बढ़ रही दिक्कतें दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सांस के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ सांस लेने की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य को गंभीर हालत में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। सांस की दिक्कत वाले मरीजों की लगातार मौत भी हो रही है। आगरा रोड निवासी मान सिंह (58) को पिछले कुछ दिनों से सांस की दिक्कत थी। परिजन ने रविवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। पुरानी मैनपुरी निवासी अंबुज (45) को भी पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जिला अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत के चलते 11 मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें से पांच को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
-----
ओपीडी में पहुंचे 944 मरीज
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में कुल 944 मरीज पहुंचे। सबसे अधिक मरीज, सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस आदि बीमारियों से पीड़ित थे। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने मरीजों को बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें