फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागा जुआ माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में अवैध रूप से जुआ का संचालन कर रहे एक माफिया के घर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वह भाग गया, लेकिन पुलिस ने हजारों की नकदी, दो मोबाइल सहित दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की आगरा गेट चौकी क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से जुआ और सट्टा का धंधा लक्ष्मी गुप्ता निवासी वाल्मीकि पुलिया के संरक्षण में चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी कुछ साथियों के साथ घर पर मौजूद है। पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर दबिश दी, पास ही एक खंडहर में जाकर देखा तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ करने पर अपने नाम रानू गुप्ता और आशीष उर्फ शिवम निवासी दक्षिणी छपट्टी बताया। बताया कि जुआ माफिया लक्ष्मी गुप्ता कुछ देर पहले ही वहां से निकल गया। पुलिस ने तीनों ही लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस भागे हुए लक्ष्मी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें