फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मौके पर ही खतौनी में दर्ज कराया किसान का नाम

विज्ञापन
किशनी तहसील में समस्याएं सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील किशनी में जनसमस्याएं सुनीं। बरौली निवासी आजाद सिंह, चंद्रशेखर की शिकायत पर मौके पर ही दोनों नाम खतैानी में दर्ज कराकर उनको नई खतौनी राजस्व कर्मियों से दिलाई।
विज्ञापन

नगला चंदरपुर निवासी ओमवीर सिंह की शिकायत पर तहसीलदार किशनी को तालाब की पैमाइश कराकर तत्काल कब्जा हटवाकर जमीन खाली कराकर बीडीओ किशनी को तालाब का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए।
कटरा समान निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस चौकी कटरा के लिए आरक्षित जमीन क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को पुलिस बल के साथ खाली कराकर रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कब्जों की शिकायतों में कमी नहीं आ रही है। राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करें। एक बार कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा दोबारा कब्जा किया जाए अथवा पक्की पैमाइश के बाद किसी के द्वारा मुड्डी तोड़ी जाए तो उसके खिलाफ भूमाफिया के तहत रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील किशनी क्षेत्र के 27 फरियादियों ने डीएम से शिकायतें कीं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी कमलेश दीक्षित, एसडीएम किशनी आरएन वर्मा, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, परियोजना निदेशक केके सिंह, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप नेकीराम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुधीर भारद्वाज, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप, परियोजना अधिकारी डूडा आरके सिंह, तहसीलदार किशनी विशाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें