फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोदाम से लाखों रुपये का लहसुन हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में चार माह में चोरी की चौथी वारदात हुई। चोर लाखों रुपये का लहसुन गोदाम से चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोदाम मालिक से जानकारी ली। लगातार हो रहीं वारदातों से स्थानीय लाेगों में आक्रोश व्याप्त है।थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी रामनरेश राठौर का एक गोदाम कस्बा घिरोर के करहल रोड पर है। गोदाम को जय प्रकाश निवासी नगला प्राणनाण और कमलेश निवासी बड़ाहार किराए पर लिए हुए हैं। गोदाम में अपना लहसुन रखा है। बुधवार की रात चोरों ने गोदाम में वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते गोदाम से 50 पैकेट लहसुन चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने केबाद जय प्रकाश और कमलेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोरी गए लहसुन की कीमत करीब चार लाख रुपये है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना पुलिस चोरी की वारदात रोकने में नाकाम है। चोर आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। चार माह में चोरी की चौथी वारदात है। पिछली भी वारदात अभी तक अनसुलझीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें