झोलाछाप के गलत इलाज से बुखार पीड़ित की मौत
-परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर झोलाछाप मौके से भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव नगला नया पोस्ट जौहरी नगर निवासी एक 23 वर्षीय युवक की जान झोलाछाप के गलत उपचार के चलते चली गई। भाई दीपेंद्र ने बताया कि पुष्पेंद्र को मामूली जुखाम बुखार था, जिसकी दवा लेने के लिए गांव के ही झोलाछाप के पास गया। पुष्पेंद्र को एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र की मौत होते ही झोलाछाप तुरंत मौके से फरार हो गया। पुष्पेंद्र के साथ गांव का एक युवक भी गया था उसने परिजनों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को लेकर घिरोर थाने आए। बड़े भाई दीपेंद्र की ओर से झोलाछाप के विरुद्ध लिखित तहरीर दी ।मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक का एक पुत्र 4 माह का है। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव के साथ थाने में मौजूद थे।