फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सड़क हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करीब एक सप्ताह पूर्व ईशन नदी पुल तिराहा के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मैनपुरी चुनाव ड्यूटी में आया हुआ था, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अर्चित कुमार जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना में आरक्षी के पद पर तैनात था। जनपद लोकसभा उपचुनाव में ड्यूटी के लिए वह मैनपुरी आया हुआ था। चार दिसंबर को वह पुलिस लाइन से खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी ईशन नदी पुल तिराहा के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी गोधना पर प्राथमिक इलाज दिलवाने के बाद आगरा ले जाया गया था।
इसके बाद अर्चित के पिता दिनेश कुमार इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल ले गए थे। छह दिसंबर को हालत बिगड़ने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आठ दिसंबर को इलाज के दौरान अर्चित ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार आदि करने के बाद कोतवाली पहुंचे पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें