फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ननिहाल में रह रहे बच्चे की निमोनिया की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव सिगनी में ननिहाल में रह रहे छह माह के बच्चे की निमोनिया की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित चार अन्य बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चे रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में बच्चे सर्दी, जुकाम के साथ निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास बाल मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 88 बाल मरीज पहुंचे, जिनमें सर्दी जुकाम, निमोनिया आदि के मरीजों की संख्या अधिक थी। बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह पर चार बच्चों को भर्ती कराया गया।
जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव उनीवा निवासी देवेंद्र सिंह का छह माह का पुत्र मानव पिछले कुछ दिनों से थाना किशनी क्षेत्र के गांव सिगनी में अपनी ननिहाल में मां के साथ रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह सर्दी जुकाम की चपेट में था। शनिवार को उसकी हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें