मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आठ से 10 फरवरी तक मैनपुरी चैलेंज कप (गर्ल्स) सीरीज का आयोजन राजकीय स्टेडियम में किया जा रहा है।
एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि सीरीज एमसीए ब्लू और एमसीए पिंक टीमों के मध्य खेली जाएगी। सीरीज में 25-25 ओवर के मैच खेले जाएंगे, विजेता और उपविजेता कप के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सीरीज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर एसोसिएशन की टीम का चयन किया जाएगा।