फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls: बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, पहले पहुंचे मुलायम की समाधि स्थल

Wed, 16 Nov 2022 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
mainpuri news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय से पहले ही जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ नामांकन प्रस्तावित था, लेकिन अचानक उनके आगमन से पहले ही नामांकन कर दिया गया। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को रघुराज सिंह शाक्य दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे नामांकन करने वाले थे, लेकिन अचानक सुबह 11 बजे ही रघुराज सिंह शाक्य जिले के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। 



उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें पूर्व मंत्री और भोगांव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान प्रस्तावक रहे। उनके साथ लोकसभा प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और ममता राजपूत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि वे एक किसान के बेटे हैं और चुनाव जीतने के बाद भी सबके बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।

भाजपाई बोले मुहूर्त के चलते पहले किया नामांकन 

निर्धारित समय से पहले बिना उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन किए जाने पर भाजपाइयों ने अलग ही कहानी सुनाई। उनक कहना था कि मुहुर्त जल्दी का होने के चलते दो सेट दाखिल कर दिए हैं। अन्य दो सेट उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दाखिल किए जाएंगे, लेकिन ये बात किसी का गले नहीं उतरी। वहीं दोबारा रघुराज सिंह शाक्य अन्य दे सेट दाखिल करने नहीं पहुंचे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नामांकन में शामिल न होने की लोगों के बीच चर्चा रही। 

नामांकन से पहले मुलायम की समाधि पर पहुंचे रघुराज 

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य लंबे समय तक समाजवादी पार्टी में रहे हैं। वे दो बार सपा से सांसद और एक बार विधायक भी रह चुके हैं। उनकी मुलायम सिंह यादव से करीबी भी जग जाहिर है। बुधवार को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में नामांकन करने से पहले रघुराज सिंह शाक्य सैफई स्थित मेला ग्राउंड में बनी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद नामांकन के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें