फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri By-Election 2022: मतदाता पहचान पत्र नहीं है फिर भी डाल सकेंगे वोट, ये हैं 12 वैकल्पिक दस्तावेज

Sun, 04 Dec 2022 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो भी वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 12 अन्य दस्तावेजों को भी वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है।
विज्ञापन
मैनपुरी उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के तहत सोमवार को मतदान है। मतदान के लिए मतदाता को पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है। अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो भी वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 12 अन्य दस्तावेजों को भी वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है। इसे दिखाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 

विज्ञापन

 
चुनाव के दौरान होने वाले मतदान में मतदाताओं की पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र जारी किया गया है। अगर किसी के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है या खो गया है तो भी उन्हें मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं किया जाएगा। पहचान साबित करने के लिए मतदाता 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज से मतदान कर सकते हैं। 

ये हैं वैकल्पिक मतदाता पहचान पत्र 

  • आधारकार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक की फोटोयुक्त पासबुक
  • डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
  • श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • स्मार्ट कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
  • यूनीक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से एक कोई दस्तावेज 
Trending Videos
विज्ञापन

शाम छह बजे तक होगा मतदान 

लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इस अवधि में मतदाता अपने बूथ पर जाकर वोट डाल सकता है। मतदाता बूथ पर शाम छह बजे से पहले पहुंच जाता है, तो उसे उसका नंबर आने तक समय दिया जाएगा फिर चाहे समय कितना भी हो जाएं। यानी मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर छह बजे से पहले पहुंचना अनिवार्य है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें