फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बाइक सवारों को किसी वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव नगला कुशल के पास शनिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दीवानी न्यायालय एक मामले में तारीख पर आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी रामप्रवेश (25) सुबह बाइक से शहर आ रहा था। गांव निवासी दुर्बीन सिंह (25) और सर्वेश कुमार (25) भी जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय एक पारिवारिक मामले में तारीख पर आ रहे थे। बाइक जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव नगला कुशल के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में रामप्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुर्बीन व सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाले वाहन का चालक गाड़ी लेकर भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने रामप्रवेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंचे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें