फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक बस की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर से कुरावली जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक बाइक पर शहर की ओर आ रहे दंपती को मार्ग से गुजर रही किसी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दंपती एटा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं, जोकि शहर अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे।
मौके पर किसी परिजन व परिचित के न होने के चलते घायलों के नाम आदि का पता नहीं लग सका, दोनों की हालत बेहद गंभीर थी। बृहस्पतिवार को समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें