करहल (मैनपुरी)। बैंक से 50 हजार रुपया निकालने के बाद किसान ने बैग में रख लिए, बैग साइकिल पर लटका कर वह घर जा रहा था, तभी रास्ते में किसी ने बैग चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की ओर से थाना में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव ककवाई निवासी देवेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित बैंक से रुपया निकालने के लिए गया था। खाता से 50 हजार रुपया निकालने के बाद उसने बैग में रख लिए और बैग को साइकिल पर लटका कर घर की ओर चल दिया।
रास्ते में किशनी चौराहा के पास वह साइकिल खड़ी कर एक दुकान से प्रसाद खरीदने लगा। इस बीच चोर साइकिल पर लटका रुपया वाला बैग चोरी कर ले गया। वापस लौटने पर बैग न मिलने पर उसने काफी देर तक इधर उधर तलाश की। लेकिन बैग और चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित देवेश ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।