फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शादी तय होने के बाद युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर तिसौली निवासी एक युवक की एटा की रहने वाली युवती से शादी तय हो गई थी। रविवार की शाम युवक ने घर के कमरे में खुद को तमंचे से गोली मार ली। आननफानन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव धौकलपुर तिसौली निवासी शेर सिंह कठेरिया ने पुत्र आदेश कुमार (19) की शादी एटा के एक गांव निवासी युवती के साथ तय कर दी थी। घर में शादी तय होने के बाद हंसी खुशी का माहौल था, रविवार की देर शाम उसने छत पर बने कमरे में तमंचा से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आदेश के कमरे में पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देख चीख निकल गई।
आननफानन युवक को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन का कहना था कि उसकी शादी तय हो गई थी, फिर आत्महत्या क्यों की। वहीं आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले में सभी तथ्यों पर जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव धौकलपुर में एक युवक ने खुदकुशी की है। प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें