फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: हत्या करने के बाद गांव में बेखौफ घूमा आरोपी

विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां के गांव जगतपुर में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर मौजूद एसपी जानकारी लेते हुए। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव जगतपुर में युवक की ईंट से वार कर हत्या करने के बाद आरोपी लक्ष्मण काफी देर तक गांव में बेखौफ घूमता रहा, लेकिन जैसे ही पुलिस गांव में आई तो वह परिवार सहित लापता हो गया। घर पर ताला लटका है, पुलिस की टीमें पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम जगतपुर निवासी 35 वर्षीय भानू प्रताप की गाली-गलौज के बाद पड़ोसी लक्ष्मण सिंह ने ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से तो भाग गया, लेकिन गांव में काफी देर तक घूमता रहा। कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा लेकिन भय की वजह से चुप्पी साधे रहे। जैसे ही पुलिस बल गांव पहुंचा तो आरोपी घर में ताला लगाकर परिवार के सभी लोगों को साथ लेकर कहीं चला गया। पुलिस जब उसके घर पर पहुंची तो ताला लगा था।
पुलिस ने गांव में उसकी काफी तलाश की, मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की भी काफी देर तक चेकिंग की गई। लेकिन आरोपी व उसके परिवार का कोई भी सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आ सका। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है, टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

भानू से अनबन के बाद मायके में रह रही पत्नी
ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि भानू और लक्ष्मण दोनों शराब पीने के आदी थे। पूर्व में भी इनके बीच झगड़े होते रहे, जोकि पंचायत के बाद निपट जाते थे। मृतक की इस लत की वजह से पत्नी भी मायके में रह रही थी, वहीं पर वह बच्चों की परवरिश कर रही है। शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और भानू चबूतरा पर गिर गया था। उक्त घटना के बाद देर रात पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लक्ष्मण की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- राजेश कुमार, एएसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें