फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Accident: मौत ने जब झपट्टा मारा, गहरी नींद में था रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का परिवार

Tue, 16 Aug 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
Mainpuri Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले तहसील कुरावली में बीती रात अनियंत्रित ट्रॉले ने  रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सहित चार का जीवन समाप्त कर दिया। ग्राम खिरिया पीपर के सामने लोहे की सरिया से लदा ट्रॉला निर्माणाधीन मकान के पिलर को तोड़ता हुए दूसरे मकान में घुस गया। इस हादसे में रिटायर्ड दरोगा और पत्नी के साथ ट्रक के चालक परिचालक सहित उसमें बैठे छह लोग मलबे में दब गए। जब हादसा हुआ उस समय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का परिवार गहरी नींद में था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लोग जल्दी ही सो जाते है। हादसे के दौरान गांव के ज्यादातर लोग घरों पर सो गए थे। जब टक्कर हुई, उस दौरान तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर वे जागे। हादसे के बाद लोग मकान के मलबे में बुरी तरह दब गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जेसीबी को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक जेसीबी मलबे को साफ करती रही, इसके बाद कहीं उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।  जेसीबी की मदद से रात में ही 4 घंटे रेस्क्यू कर मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान गांव वालों की भीड़ मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें