करीब 15 लाख है कछुओं की कीमत
गांव कोसमा मुसलमीन में तस्करी के मकसद से छिपाकर रखे गए 298 कछुआ तस्करों के बेचने से पहले ही पुलिस के हाथ लग गए। कुछ जानकार लोगों का कहना है कि बरामद हुए कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपया के आसपास है। कछुआ तस्करी बंगाल आदि स्थानों पर मंहगे दाम में बिक्री करते हैं। वहां कछुआ का मीट से लेकर कवच, नाखून आदि भी विदेश में मंहगे दाम पर बेचे जाते हैं। तंत्र क्रिया आदि में प्रयोग किया जाता है।
आगरा की टीम लेकर जाएगी कछुआ
वन विभाग के उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी का कहना है कि कोर्ट से सीवर बनाकर रिलीव कराने का आदेश हो गया है। कीठम झील आगरा से टीम आ रही है, वहीं इन कछुओं को लेकर जाएगी और इन्हें वहां छोड़ दिया जाएगा।