कुसमरा। महोबा में साईं मंदिर में हुई चोरी में कस्बे के कुछ लोगों के शामिल होने की जानकारी के बाद महोबा पुलिस ने कुसमरा में डेरा जमा लिया। दो दिन से मौजूद टीम ने सोमवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक युवक को शक के आधार पर टीम अपने साथ ले गई।
कुछ दिनों पूर्व महोबा स्थित एक सांई मंदिर से जेवर आदि की चोरी हुई थी। मामला दर्ज करने के बाद महोबा पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। इस बीच कुसमरा के युवक की वारदात में संलिप्तता की जानकारी मिली। दो दिन पहले महोबा पुलिस कस्बे में पहुंची। तभी से चोर की तलाश में दबिश दे रही है। सोमवार को दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया। एक संदिग्ध को देर शाम टीम अपने साथ ले गई। चौकी पुलिस ने महोबा पुलिस की कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।