तुलसी दिवस पर तुलसी की पूजा करती महिला मंडल की सदस्य
फतेहाबाद। तुलसी दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को फतेहाबाद महिला मंडल ने पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दाैरान वक्ताओं ने तुलसी के पाैधे के औषधीय, वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व के बारे में बताया। कहा कि तुलसी पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। वहीं, कस्बे के राजपूत मोहल्ला स्थित नर्मदेश्वर मंदिर में भी तुलसी पूजन हुआ। इस दाैरान रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, शारदा गुप्ता, अनीता गुप्ता, रिंकी गोलस, पूनम गुप्ता, राखी गुप्ता और रेखा गुप्ता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।