महाशिवरात्रि पर प्राचीन महेवा शिव मंदिर में होंगे विशेष अभिषेक
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कारकोली स्थित प्राचीन महेवा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर के महंत राधिका कृष्ण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। इस बार भी पर्व पर सोरोंजी से गंगाजल लाकर विधिपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।